Maine Dekha Tune Dekha

मैंने देखा, तूने देखा
मैंने देखा, तूने देखा
इसने देखा, उसने देखा, सब ने देखा

मैंने देखा, तूने देखा
इसने देखा, उसने देखा, सब ने देखा
क्या देखा? क्या देखा?

इक दुश्मन जो दोस्तों से प्यारा है
इक दुश्मन जो दोस्तों से प्यारा है

मैंने देखा, तूने देखा
मैंने देखा, तूने देखा
इसने देखा, उसने देखा, सब ने देखा
क्या देखा? क्या देखा?

एक गाँव जो शहरों से भी न्यारा है
एक गाँव जो शहरों से भी न्यारा है
दुश्मन, दुश्मन जो दोस्तों से प्यारा है

आज सज़ा देंगे तुझको हम तेरी सब भूलों की
आज सज़ा देंगे तुझको हम तेरी सब भूलों की
तेरे गले में हम डालेंगे ये माला फूलों की

इस गाँव की रीत यही है, जीवन संगीत यही है
आज के दिन का गीत यही है, यही है

मैंने देखा, तूने देखा
मैंने देखा, तूने देखा
इसने देखा, उसने देखा, सब ने देखा
क्या देखा? क्या देखा?

इक चाँद जो सबकी आँख का तारा है
इक चाँद जो सबकी आँख का तारा है
दुश्मन, दुश्मन जो दोस्तों से प्यारा है

ज़ंजीरों से भी पक्के हैं प्रेम के कच्चे धागे
ज़ंजीरों से भी पक्के हैं प्रेम के कच्चे धागे
इन कच्चे धागों को तोड़ के क़ैदी कैसे भागे?

आया लेके हरियाली तू, इन बाग़ों का माली तू
इन खेतों का हाली तू, हाली तू

मैंने देखा, तूने देखा
मैंने देखा, तूने देखा
इसने देखा, उसने देखा, सब ने देखा
क्या देखा? क्या देखा?

इक क़ैदी जो पहरेदार हमारा है
इक क़ैदी जो पहरेदार हमारा है
दुश्मन, दुश्मन जो दोस्तों से प्यारा है

सब ने माफ़ किया मुझको, पर मैं हूँ जिसका दोषी
सब ने माफ़ किया मुझको, पर मैं हूँ जिसका दोषी
कब टूटेगी उसके घायल होंठों की ख़ामोशी?

वो भी माफ़ करे तो जानूँ, मन को साफ़ करे तो जानूँ
इंसाफ़ करे तो जानूँ, तो जानूँ

मेरा नहीं, तेरा नहीं
मेरा नहीं, तेरा नहीं
इसका नहीं, उसका नहीं, किसी का नहीं

ये दोष तक़दीर का सारा है
ये दोष तक़दीर का सारा है
दुश्मन, दुश्मन जो दोस्तों से प्यारा है

मैंने देखा, तूने देखा
इसने देखा, उसने देखा, सब ने देखा
क्या देखा? क्या देखा?

इक दुश्मन जो दोस्तों से प्यारा है
इक दुश्मन जो दोस्तों से प्यारा है
इक दुश्मन जो दोस्तों से प्यारा है



Credits
Writer(s): Laxmikant-pyarelal, Sandeep Kapoor
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link