Ooi Maa Ooi Maa Yeh Kya Ho Gaya

उई माँ, उई माँ, ये क्या हो गया?
उनकी गली में दिल खो गया
बिंदिया हो तो ढूंँढ भी लूँ मैं
दिल ना ढूँढा जाए

उई माँ, उई माँ, ये क्या हो गया?
उनकी गली में दिल खो गया
बिंदिया हो तो ढूंँढ भी लूँ मैं
दिल ना ढूँढा जाए
(हाए, दिल ना ढूँढा जाए)

एक दिन की बात है, नदिया किनारे
उनसे हुए थे छुप-छुप इशारे
क़सम खा चुकी थी, "मैं प्यार ना करूँगी
मैं प्यार का कभी भी क़रार ना करूँगी"

अब वो बातें आएँ याद
डर है हो ना जाऊँ बर्बाद
शीशा हो तो तोड़ भी डालूँ
दिल ना तोड़ा जाए

(उई माँ, उई माँ, ये क्या हो गया?)
(उनकी गली में दिल खो गया)
बिंदिया हो तो ढूंँढ भी लूँ मैं
(दिल ना ढूँढा जाए)
उई माँ, दिल ना ढूंँढा जाए

प्यार के रस्ते पिया बड़े ऊँचे-नीचे
आऊंँ मैं बोल कैसे तेरे पीछे-पीछे?
ना ठेस लग जाए, घूँघट गिर जाए
घूँघट जो सँभालू तो लट खुल जाए

मुश्किल में है मेरी जान
तू क्या समझे, ओ नादान
दुनियाँ हो तो छोड़ भी दूँ मैं
प्यार ना छोड़ा जाए

(उई माँ, उई माँ, ये क्या हो गया?)
(उनकी गली में दिल खो गया)
बिंदिया हो तो ढूंँढ भी लूँ मैं
दिल ना ढूँढा जाए

(उई माँ, उई माँ ये क्या हो गया?)
(उनकी गली में दिल खो गया)
बिंदिया हो तो ढूंँढ भी लूँ मैं
(दिल ना ढूंँढा जाए)

उई माँ, दिल ना ढूंँढा जाए



Credits
Writer(s): Laxmikant Pyarelal, Faruk Kaiser
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link