Pyaar Ke Liye (From "Thoda Pyaar Thoda Magic")

कभी सोचा है क्या?
कभी सोचा है क्या, बारिश क्यूँ भाए?
क्यूँ गीत बेवजह होंठों पे आए?

क्यूँ अच्छी लगे तलवों में लहरें?
क्यूँ भटके क़दम एक पल ना ठहरें
ये सब इशारे हैं, संग जो हमारे हैं
दिल ने सँवारे हैं प्यार के लिए

दिल की शाख़ों पे डलते हैं क्यूँ झूले?
खुशबू क्यूँ किसी की साँसों को ना भूले?
होंठ थरथराते क्यूँ? पर ना बताते
क्यूँ उनकी ना-नुकुर भी है प्यार के लिए

कभी सोचा है क्या?
कभी सोचा है क्या, बारिश क्यूँ भाए?
क्यूँ गीत बेवजह होंठों पे आए?
ये सब इशारे हैं, संग जो हमारे हैं
दिल ने सँवारे हैं प्यार के लिए

ऐसा क्यूँ लगे है जैसे कुछ अधूरा?
वो चाँद है मुक़म्मल, क्यूँ ना लगता पूरा?
आँखों की सीपी में ख़्वाबों के मोती हैं
मोती तरसते हैं प्यार के लिए

कभी सोचा है क्या?
कभी सोचा है क्या, बारिश क्यूँ भाए?
क्यूँ गीत बेवजह होंठों पे आए?
ये सब इशारे हैं, संग जो हमारे हैं
दिल ने सँवारे हैं प्यार के लिए



Credits
Writer(s): Anand Bakshi, Lalitraj Pandit, Pandit Jatin
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link