Duniya Ek Kahani Re Bhaiya, From ''Afsana''

दुनिया एक कहानी रे, भैया, दुनिया एक कहानी
दुनिया एक कहानी रे, भैया, दुनिया एक कहानी
तूने कह दी, मैंने कह दी, दुनिया एक कहानी
इस दुनिया के मेले में कोई राजा है, कोई रानी
दुनिया एक कहानी रे, भैया, दुनिया एक कहानी

इस मेले में हार-जीत है और मेले का मेल
इस मेले में उड़न-खटोले, हाथी, धोड़े रे
कहीं हिंडोले, कहीं तमाशे, तरह-तरह के खेल
इस मेले में पाना-खोना, जीवन बहता पानी रे, भैया

दुनिया एक कहानी रे, भैया, दुनिया एक कहानी
दुनिया एक कहानी रे, भैया, दुनिया एक कहानी

हरियल लेलो, परियल लेलो, लेलो चँदा-तारा
आओ, चुन्नु, आओ, मुन्नु
आओ, चुन्नु, आओ, मुन्नु, लेलो नया गुब्बारा
मुनिया रानी, मुनिया रानी, हमें बता दो क्या है नाम तुम्हारा
कस कर डोर पकड़ना, बिटिया, मत करना नादानी
इस धागे में बँधी रहेगी तेरी प्रीत पुरानी रे, भैया

दुनिया एक कहानी रे, भैया, दुनिया एक कहानी
दुनिया एक कहानी रे, भैया, दुनिया एक कहानी

आज यहाँ, कल कहाँ हमें ले जाएगी तक़दीर
कौन कहे किसकी आँखों में कब भर आए नींद
एक बार जो खिंची प्रीत की मिटती नहीं लकीर
एक बार जो खिंची प्रीत की मिटती नहीं लकीर
भूल ना जाना, भटक ना जाना, माया आनी-जानी रे, भैया

दुनिया एक कहानी रे, भैया, दुनिया एक कहानी
दुनिया एक कहानी रे, भैया, दुनिया एक कहानी



Credits
Writer(s): Husnlal Bhagatram, Saraswati Kumar Deepak
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link