Humko Padhayi Se Kya - Jhankar

हम को पढ़ाई से क्या लेना
(हम को सच्चाई से क्या लेना)
(यारों, हम को साथ हैं रहना)
(खुलके कहेंगे, जो हैं कहना)

यार मेरे तू क्यूँ ख़ामोश है?
ज़िन्दगी में अब तक जोश है

(हम को पढ़ाई से क्या लेना)
(हम को सच्चाई से क्या लेना)

लेके आए थे क्या हम यहाँ?
इस जहाँ से जो ले जाएँगे
जो दिया है ज़माने ने हम को
ज़माने को हम वही दे जाएँगे

नफ़रत ने पाला हमें
हमें प्यार नहीं चाहिए
(नफ़रत ने पाला हमें)
(हमें प्यार नहीं चाहिए)

(दर्द की राहों पे है चलना)
(हम को पढ़ाई से क्या लेना)
(हम को सच्चाई से क्या लेना)

अपने हाथों से ही अपना ये नसीबा
किसी दिन सँवारेंगे हम
सोचा है ज़िन्दगी में कभी
हौसला अब ना हारेंगे हम

हम जो इरादा करे
तो कुछ भी मुश्किल नहीं
(हम जो इरादा करे)
(तो कुछ भी मुश्किल नहीं)

(हम को शोलों में हैं जलना)
(हम को पढ़ाई से क्या लेना)
(हम को सच्चाई से क्या लेना)
(यारों, हम को साथ हैं रहना)
(खुलके कहेंगे, जो हैं कहना)

यार मेरे तू क्यूँ ख़ामोश है?
ज़िन्दगी में अब तक जोश है

(हम को पढ़ाई से क्या लेना)
(हम को सच्चाई से क्या लेना)
(यारों, हम को साथ हैं रहना)
(खुलके कहेंगे, जो हैं कहना)



Credits
Writer(s): Sameer Anjaan, Shravan Rathod, Nadeem Saifi
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link