Is Jeevan Ki Yahi Hai Kahani (From "Alag Alag")

दूर, बहुत दूर, बहुत दूर
आसमान पर रहता है एक जादूगर
क्या-क्या खेल दिखाता है
कभी हमें हँसाता है, कभी हमें रुलाता है
इस जीवन की यही है कहानी

ओ, इस जीवन की यही है कहानी
इस जीवन की यही है कहानी
आनी-जानी ये दुनिया, बहते दरिया का पानी

इस जीवन की यही है कहानी
इस जीवन की यही है कहानी
आनी-जानी ये दुनिया, हो, बहते दरिया का पानी

फूल खिले, खिलकर मुरझाए
दीप जले, जलकर बुझ जाए
इस बगिया की रीत यही है
इक रुत आए, इक रुत जाए

कैसे बदले रीत पुरानी? कैसे बदले रीत पुरानी?
आनी-जानी ये दुनिया, बहते दरिया का पानी
इस जीवन की यही है कहानी
आनी-जानी ये दुनिया, बहते दरिया का पानी

जिस्म की मौत से फिर क्या डरना
इस मिट्टी का ग़म क्या करना
दुनिया में सब को ना जाने
कितनी बार है जीना-मरना

मौत के बाद है फिर ज़िंदगानी
मौत के बाद है फिर ज़िंदगानी
आनी-जानी ये दुनिया, बहते दरिया का पानी
ओ, बहते दरिया का पानी



Credits
Writer(s): Anand Bakshi
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link