Aisa De vardan Aye Data

ऐसा दे वरदान, दाता, ऐसा दे वरदान
ऐसा दे वरदान, दाता, ऐसा दे वरदान

अँधकार छटे, अज्ञान मिटे
दुख, विपदा का काल कटे
जग का हो कल्याण

दाता, ऐसा दे वरदान
(ऐसा दे वरदान, दाता, ऐसा दे वरदान)

भक्ति से तर कर दो तन को
श्रद्धा से भर दो इस मन को
आ, भक्ति से तर कर दो तन को
श्रद्धा से भर दो इस मन को

निर्धन या धनवान
यहाँ पे सब हो एक समान

दाता, ऐसा दे वरदान
(ऐसा दे वरदान, दाता, ऐसा दे वरदान)

योगी योग सखाए सब को
सच की राह दिखाए सब को
ओ, योगी योग सखाए सब को
सच की राह दिखाए सब को

जिससे काया कल्प हो जाए
स्वस्थ रहे इंसान

दाता, ऐसा दे वरदान
(ऐसा दे वरदान, दाता, ऐसा दे वरदान)
ऐसा दे वरदान

हम हैं राही, दुनिया सफ़र है
अपनी-अपनी सबकी डगर है
हम हैं राही, दुनिया सफ़र है
अपनी-अपनी सबकी डगर है

याद रहे ये बात सभी को
हम हैं यहाँ मेहमान

दाता, ऐसा दे वरदान
(ऐसा दे वरदान, दाता, ऐसा दे वरदान)

सच ही निकले जब भी बोलें
सच कानों में मिश्री घोले
आ, सच ही निकले जब भी बोलें
सच कानों में मिश्री घोले

भूले से भी झूठ ना बोलें
ये तेरी संतान

दाता, ऐसा दे वरदान
(ऐसा दे वरदान, दाता, ऐसा दे वरदान)

(ऐसा दे वरदान, दाता, ऐसा दे वरदान)
(ऐसा दे वरदान, दाता, ऐसा दे वरदान)



Credits
Writer(s): Himanshu Kumar Deepak
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link