Peecha Chhute

चल, चल, चल, चल

यहाँ-वहाँ गलियों में ढूँढता फिरे है दिल
उलझा है खुद, उलझाए मुझ को
ओए, यहाँ-वहाँ गलियों में ढूँढता फिरे है दिल
उलझा है खुद, उलझाए मुझ को

ये इशारा, वो इशारे करता फिरे है दिल
बहका है खुद, बहकाए मुझ को
यूँ ही अनजाने ही कभी मनाए-रूठे
यूँ ही बहाने ये कभी बनाए झूठे

चुरा ले जाए कोई तो हाय, दिल से पीछा छूटे
(रामा, रामा, रामा रे, हाय रामा, रामा रे)
ओ, चुरा ले जाए कोई तो हाय, दिल से पीछा छूटे
(रामा, रामा, रामा रे, हाय रामा, रामा रे)

जाने ना, माने ना, जो बोलूँ समझे ना
सोचूँ मैं सोचूँ फिर भी बात ये बुझे ना
जाने ना, माने ना, जो बोलूँ समझे ना
सोचूँ मैं सोचूँ फिर भी बात ये बुझे ना
अपने में रहता है, जहाँ से नाता टूटे
यूँ ही बहाने ये कई बनाए झूठे

चुरा ले जाए कोई तो हाय, दिल से पीछा छूटे
(रामा, रामा, रामा रे, हाय रामा, रामा रे)
ओ, चुरा ले जाए कोई तो हाय, दिल से पीछा छूटे
(तो हाय, दिल से पीछा छूटे)

कच्चे से, पक्के से इसके इरादे हैं
रेत सी ख्वाहिशें हैं, काँच से वादे हैं
कच्चे से, पक्के से इसके इरादे हैं
रेत सी ख्वाहिशें हैं, काँच से वादे हैं
नाम ये ख़्वाबों में कई मिटाए-ढूँढे
यूँ ही बहाने ये कई बनाए झूठे

चुरा ले जाए कोई तो हाय, दिल से पीछा छूटे
(रामा, रामा, रामा रे, हाय रामा, रामा रे)
हाय, चुरा ले जाए कोई तो इस दिल से पीछा छुटे
(रामा, रामा, रामा रे, हाय रामा, रामा रे)

चुरा ले जाए कोई तो इस दिल से पीछा छुटे (हाय, दिल से पीछा छूटे)
हाय, दिल से पीछा छूटे (हाय, दिल से पीछा छूटे)
चुरा ले जाए कोई तो इस दिल से पीछा छुटे



Credits
Writer(s): Sachin Jaykishore Sanghvi, Jigar Saraiya, Priya Jigar Saraiya
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link