Sau Baar Janam Lenge

१०० बार जनम लेंगे, १०० बार फ़ना होंगे
ऐ जान-ए-वफ़ा फिर भी, हम तुम न जुदा होंगे
१०० बार जनम लेंगे, १०० बार फ़ना होंगे

क़िस्मत हमें मिलने से, रोकेगी भला कब तक?
इन प्यार की राहों में, भटकेगी वफ़ा कब तक?
क़दमों के निशाँ ख़ुद ही, मंज़िल का पता होंगे
१०० बार जनम लेंगे, १०० बार फ़ना होंगे

ये कैसी उदासी है, जो हुस्न पे छाई है?
हम दूर नहीं तुम से, कहने को जुदाई है
अरमान भरे दो दिल, फिर एक जगह होंगे
१०० बार जनम लेंगे, १०० बार फ़ना होंगे
ऐ जान-ए-वफ़ा फिर भी, हम तुम न जुदा होंगे
१०० बार जनम लेंगे, १०० बार फ़ना होंगे



Credits
Writer(s): Asad Bhopali, Ravi
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link