Woh Chand Khila Woh Tare - Female Version

वो चाँद खिला, वो तारे हँसे, ये रात अजब मतवारी है

समझने वाले समझ गए हैं, ना समझे... (ना समझे वो अनाड़ी है)

वो चाँद खिला, वो तारे हँसे, ये रात अजब मतवारी है
समझने वाले समझ गए हैं, ना समझे, ना समझे वो अनाड़ी है

चाँदी सी चमकती राहें, वो देखो झूम-झूम के बुलाए

किरनों ने पसारी बाँहें कि अरमाँ नाच-नाच लहराए

बाजे दिल के तार, गाए ये बहार, उभरे हैं प्यार जीवन में
बाजे दिल के तार, गाए ये बहार, उभरे हैं प्यार जीवन में

वो चाँद खिला, वो तारे हँसे, ये रात अजब मतवारी है
समझने वाले समझ गए हैं, ना समझे, ना समझे वो अनाड़ी है
वो चाँद खिला, वो तारे हँसे, ये रात अजब मतवारी है

किरनों ने चुनरिया तानी, बहारें किस पे आज हैं दीवानी?

चंदा की चाल मस्तानी, है पागल जिस पे रात की रानी

तारों का जाल ले-ले दिल निकाल, पूछो ना हाल मेरे दिल का
तारों का जाल ले-ले दिल निकाल, पूछो ना हाल मेरे दिल का

वो चाँद खिला, वो तारे हँसे, ये रात अजब मतवारी है
समझने वाले समझ गए हैं, ना समझे, ना समझे वो अनाड़ी है
वो चाँद खिला, वो तारे हँसे, ये रात अजब मतवारी है

Credits
Writer(s): Jaikshan Shankar, Jaipuri Hasrat
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link