Hanske Na Tir Chalana

हँस के ना तीर चलाना
दिल ख़ुद ही बनेगा निशाना
तुम इतना ना हम पे सितम ढाना
तुम इतना ना हम पे सितम ढाना

हँस के ना तीर चलाना
दिल ख़ुद ही बनेगा निशाना
तुम इतना ना हम पे सितम ढाना
गोरी, इतना ना हम पे सितम ढाना

रह-रह के याद सताए
रह-रह के याद सताए
गोरे गालों पे...
ओ, गोरे गालों पे मन ललचाए
गोरे गालों पे मन ललचाए

कुछ अपनी निशानी दिए जाना
दिल ख़ुद ही बनेगा निशाना
तुम इतना ना हम पे सितम ढाना
गोरी, इतना ना हम पे सितम ढाना

जो देखे वो ही ललचाए
जो देखे वो ही ललचाए
कोई किस-किस से आँख चुराए
कोई किस-किस से आँख चुराए

जिसे देखो पुकारे, "चली आना
दिल ख़ुद ही बनेगा निशाना"
तुम इतना ना हम पे सितम ढाना
तुम इतना ना हम पे सितम ढाना

मर जाएँगे हम घबरा के
मर जाएँगे हम घबरा के
मुँह छुपाना ना...
हो, मुँह छुपाना ना घूँघट उठा के
मुँह छुपाना ना घूँघट उठा के

गोरी, हम से ना तुम शरमाना
दिल ख़ुद ही बनेगा निशाना
तुम इतना ना हम पे सितम ढाना
गोरी, इतना ना हम पे सितम ढाना

पछताऊँ मैं प्रीत लगा के
पछताऊँ मैं प्रीत लगा के
घबराती हूँ आँख मिलाते
घबराती हूँ आँख मिलाते

मेरा भोला सा मन ना दुखाना
दिल ख़ुद ही बनेगा निशाना
तुम इतना ना हम पे सितम ढाना
तुम इतना ना हम पे सितम ढाना

हँस के ना तीर चलाना
दिल ख़ुद ही बनेगा निशाना
तुम इतना ना हम पे सितम ढाना
तुम इतना ना हम पे सितम ढाना



Credits
Writer(s): Anil Biswas, Hansraj Behl, Ehsan Rizvi
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link