Ghadi Ghadi Mera Dil

घड़ी-घड़ी मोरा दिल धड़के, हाए धड़के, क्यूँ धड़के?
आज मिलन की बेला में सर से चुनरिया क्यूँ सरके?

घड़ी-घड़ी मोरा दिल धड़के

सारी उमर के बदले मैंने माँगी थी ये शाम
आज यहीं खो जाऊँगी मैं उनकी बाँहें थाम रे, उनकी बाँहें थाम
प्यार मिला आँचल भर के, दिल धड़के, क्यूँ धड़के?
आज मिलन की बेला में सर से चुनरिया क्यूँ सरके?
घड़ी-घड़ी मोरा दिल धड़के, हाए धड़के, क्यूँ धड़के?
आज मिलन की बेला में सर से चुनरिया क्यूँ सरके?
घड़ी-घड़ी मोरा दिल धड़के

आज पपीहे तू चुप रहना, मैं भी हूँ चुप चाप
दिल की बात समझ लेंगे साँवरिया अपने आप रे, साँवरिया अपने आप
देख ज़रा धीरज धर के, दिल धड़के, क्यूँ धड़के?
आज मिलन की बेला में सर से चुनरिया क्यूँ सरके?

घड़ी-घड़ी मोरा दिल धड़के, हाए धड़के, क्यूँ धड़के?
आज मिलन की बेला में सर से चुनरिया क्यूँ सरके?
घड़ी-घड़ी मोरा दिल धड़के

Credits
Writer(s): Shailendra, Salil Choudhury
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link