Sindoor Laal

शेंदूर लाल चढ़ायो अच्छा गजमुखको
दोंदिल लाल बिराजे सुत गौरीहरको
हाथ लिए गुड़-लड्डू साईं सुरवरको
महिमा कहे ना जाय लागत हूँ पदको

जय-जय जी गणराज, विद्या सुखदाता
धन्य तुम्हारो दर्शन, मेरा मन रमता
जय देव, जय देव

अष्टो सिद्धि दासी संकटको बैरी
विघ्नविनाशन मंगल मूरत अधिकारी
कोटि सूरजप्रकाश ऐसी छबि तेरी
गंडस्थल मदमस्तक झूले शशि बहरी

जय-जय जी गणराज, विद्या सुखदाता
धन्य तुम्हारो दर्शन, मेरा मन रमता
जय देव, जय देव

भावभगत से कोई शरणागत आवे
संतति संपत्ति सब ही भरपूर पावे
ऐसे तुम महाराज मोको अति भावे
गोसावीनंदन निशिदिन गुण गावे

जय-जय जी गणराज, विद्या सुखदाता
धन्य तुम्हारो दर्शन, मेरा मन रमता
जय देव, जय देव



Credits
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link