Betain Na Betain Na Raina (From "Rudaali")

बीते ना, बीते ना रैना, कोरे हैं नींद से नैना
नैनो के सपने भी गूँगे, आवे तो बोले ना बैना

बीते ना, बीते ना रैना, कोरे हैं नींद से नैना
नैनो के सपने भी गूँगे, आवे तो बोले ना बैना
बीते ना, बीते ना रैना

रातों के पन्नों पे ना कोई तारा, ना कोई संगी, ना बाती
आँगन में उतरे न सुबह के पाखी, ना कोई साजन, ना साक़ी
बीते ना, बीते ना रैना

मारू में उड़ती हैं पागल हवाएं, मारू अकेले ना जाना
पालि के टीलों पे उड़ते बबूले, टीलों पे घर ना बनाना

बीते ना, बीते ना रैना, कोरे हैं नींद से नैना
नैनो के सपने भी गूँगे, आवे तो बोले ना बैना
बीते ना, बीते ना रैना



Credits
Writer(s): Gulzar, Bhupen Hazarika
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link