Dekh Ke In Besharmon Ko

अरे, देख के इन बेशर्मों को शर्म मुझे यूँ आई
उठा के डफ़ली, अरे उठा के डफ़ली
गाने लगा मैं बजा-बजा के तिहाई

हे, रामा रे, रामा रे
कलयुग की कन्या, हाँ-हाँ, कलयुग की कन्या
कलयुग की कन्या मिलने जज को चली
(मिलने जज को चली)

९०० चूहे, ९०० चूहे खा के बिल्ली हज को चली
बिल्ली हज को चली, ओ, मिलने जज को चली
कलयुग की कन्या, रामा, कलयुग की कन्या
(कलयुग की कन्या, हाए-हाए, कलयुग की कन्या)

रामा, हो, रामा, हो
लज्जा है, ना लाज है, बेशर्मी ही तो काज है
अरे, लज्जा है, ना लाज है, बेशर्मी ही तो काज है
पूँजी को ये पूजा समझें, पाप का इनपे राज है
(पाप का इनपे राज है)

बिन खिले ही, बिन खिले ही मुरझा जाए पूजा की कली
हो, रामा, पूजा की कली, हो, रामा, पूजा की कली

९०० चूहे खा के बिल्ली हज को चली, बिल्ली हज को चली
कलयुग की कन्या, रामा, कलयुग की कन्या
कलयुग की कन्या, हाए-हाए, कलयुग की कन्या

कलयुग के, कलयुग के हैं रंग अनोखे
रंग अनोखे, देखो, ढंग अनोखे
ख़ुद मिया बीवी को, बीवी मिया को
मिया बीवी को, बीवी मिया को नित-नित देते धोखे
(कलयुग के हैं रंग अनोखे)

नाम से पावन, काम से रावन (नाम से पावन, काम से रावन)
भाई को ना आए शरम (भाई को ना आए शरम)
माता भूली अपना धरम (माता भूली अपना धरम)
दौड़े पाप नगरिया, दौड़े पाप नगरिया छोड़ राम की गली

हो, रामा, राम की गली, हो, रामा, राम की गली
९०० चूहे खा के बिल्ली हज को चली, बिल्ली हज को चली
कलयुग की कन्या मिलने जज को चली (मिलने जज...)



Credits
Writer(s): Kalyanji-anandji, Manoj Kumar
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link