He Saryu Maiya

दैहिक, दैविक, भौतिक तापा
राम राज काहू नहीं व्यापा
धन्य था वो राम राज्य, धन्य था वो राम राज्य
एक संत अयोध्या का दर्शन करके

सरयू नदी के किनारे आता है
ये वही सरयू नदी है
जिसमें भगवान राम ने जल समाधि ली थी
उसी सरयू मैया को अयोध्या का दुखड़ा सुनता है

और कहता है
सरयू मैया तेरे जल में ही राम समाए थे
आज अयोध्या रूपी मेरे देश को राम की बड़ी आवश्यकता है

(राम सीता राम बोलो, राम सीता राम)
(राम सीता राम बोलो, राम सीता राम)
हे सरयू मैया तेरी लहर लहरिया रे
हे सरयू मैया तेरी लहर लहरिया रे

हो बिगड़े देश की बना दे मैया काम
यहाँ विपदा है भारी, प्रजा बड़ी दुखियारी
यहाँ विपदा है भारी, प्रजा बड़ी दुखियारी
फिर से भेज दे बना के राजा राम

राजा राम, राजा राम, राजा राम
(राजा राम, राजा राम, राजा राम, राजा राम)
(राम सीता राम बोलो, राम सीता राम)
हे सरयू मैया तेरी लहर लहरिया रे

आज अयोध्या की गलियों में, रावण डेरा डाले है
कितनी सीता छली जा रही, लोगों के मन काले हैं
हो यारी है मतलब की, लालच है दौलत की
हो यारी है मतलब की, लालच है दौलत की

बेचे तेरे ही पुजारी, तेरा नाम
यहाँ विपदा है भारी, हो प्रजा बड़ी दुखियारी
यहाँ विपदा है भारी, हो प्रजा बड़ी दुखियारी
फिर से भेज दे बना के राजा राम

राजा राम, राजा राम, राजा राम
(राजा राम, राजा राम, राजा राम, राजा राम)
(राम सीता राम बोलो, राम सीता राम)
हे सरयू मैया तेरी लहर लहरिया रे

देख मैया आज अयोध्या रूपी इस देश में
क्या-क्या परिवर्तन हो रहा है
भरत, लक्ष्मण जैसे भाई और हनुमत जैसे सेवक
कौशल्या सी माई कहाँ हैं, अब रक्षक बन गए भक्षक

हो देखो बिगड़ा है इंसा धर्म, बन गया हिंसा
हो देखो बिगड़ा है इंसा धर्म, बन गया हिंसा
रोए लेके अयोध्या तेरा नाम
यहाँ विपदा है भारी, प्रजा बड़ी दुखियारी

यहाँ विपदा है भारी, हो प्रजा बड़ी दुखियारी
फिर से भेज दे बना के राजा राम
राजा राम, राजा राम, राजा राम

(राजा राम, राजा राम, राजा राम, राजा राम)
(राम सीता राम बोलो, राम सीता राम)
हे सरयू मैया तेरी लहर लहरिया रे

हे सरयू मैया, राम जी अयोध्या के राजा ही नहीं थे
बल्कि जन-जन के प्रभु थे, ईश्वर थे
भक्तगण अपने राम की प्रतिमा बनाकर पूजते हैं

और तेरे जल में श्रद्धा से स्नान करते हुए
अपने प्रभु को ढूँढते हैं

राम की प्रतिमा दुनियाँ पूजे, तुझको नाज ना आती है
अपने जल में छुपा राम को, भक्तों को भ्रमाती है
हो भक्त गोता लगाते, तुझको पूजा चढ़ाते
हो भक्त गोता लगाते, तुझको पूजा चढ़ाते

इक झलक दिखा दे श्री राम
यहाँ विपदा है भारी, हो प्रजा बड़ी दुखियारी
यहाँ विपदा है भारी, हो प्रजा बड़ी दुखियारी
फिर से भेज दे बना के राजा राम

राजा राम, राजा राम, राजा राम
(राजा राम, राजा राम, राजा राम, राजा राम)
(राम सीता राम बोलो, राम सीता राम)

हे सरयू मैया तेरी लहर लहरिया रे
हे सरयू मैया तेरी लहर लहरिया रे
हे सरयू मैया तेरी लहर लहरिया रे

हे सरयू मैया तेरी लहर लहरिया रे
सरयू मैया तेरी लहर लहरिया रे



Credits
Writer(s): Kiran Mishra, Triveni Prasad, Kavi Dinesh, Bhawani Shankar Kathak
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link