Jago Mahadev

हे, प्रलयंकर, भीम भयंकर
हे, शिव शंकर दाता
आग लगी मेरे जीवन में
रखना लाज विधाता

जागो महादेव, जागो त्रिपुरारी
जागो महादेव, जागो त्रिपुरारी
रक्षा करो, हे, त्रिशूलधारी
तुमको पुकारे, एक दुखियारी नारी

जागो महादेव, जागो त्रिपुरारी
जागो महादेव, जागो त्रिपुरारी
रक्षा करो, हे, त्रिशूलधारी
तुमको पुकारे, एक दुखियारी नारी
जागो, जागो, जागो

मेरे सिंदूर की शान निभाना
मंगलसूत्र की, लाज बचाना
मेरे सिंदूर की शान निभाना
मंगलसूत्र की, लाज बचाना

तुम पे हैं भारी, आज ज़िम्मेदारी
आन मेरी रखना, भोले भंडारी

जागो महादेव, जागो त्रिपुरारी
जागो महादेव, जागो त्रिपुरारी
रक्षा करो, हे, त्रिशूलधारी
तुमको पुकारे, एक दुखियारी नारी
जागो, हो, जागो, जागो

विकट घड़ी मेरे पति पे पड़ी हैं
चार कदम पर मौत खड़ी हैं
विकट घड़ी मेरे पति पे पड़ी हैं
चार कदम पर मौत खड़ी हैं

दया करो स्वामी, अंतर्यामी
आज ज़रुरत पड़ी है तुम्हारी

जागो महादेव, जागो त्रिपुरारी
जागो महादेव, जागो त्रिपुरारी
रक्षा करो, हे, त्रिशूलधारी
तुमको पुकारे, एक दुखियारी नारी
जागो, हो, जागो, जागो

मुझको सताती हैं, एक प्रेत आत्मा
चुप क्यूँ बैठो हो, हे, परमात्मा
मुझको सताती हैं, एक प्रेत आत्मा
चुप क्यूँ बैठो हो, हे, परमात्मा

फेंकों चिंगारी, भागे अत्याचारी
काटों मेरे जीवन की, कारी अँधियारी

जागो महादेव, जागो त्रिपुरारी
जागो महादेव, जागो त्रिपुरारी
रक्षा करो, हे, त्रिशूलधारी
तुमको पुकारे, एक दुखियारी नारी
जागो, जागो, जागो

ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय

नमः शिवाय, नमः शिवाय
नमः शिवाय, नमः शिवाय
नमः शिवाय, नमः शिवाय



Credits
Writer(s): R D Burman, Pradeep
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link