O Sajana Barkha Bahar Aayi

ओ सजना...

ओ सजना, बरखा बहार आई
रस की फुहार लाई, अखियों में प्यार लाई
ओ सजना, बरखा बहार आई
रस की फुहार लाई, अखियों में प्यार लाई
ओ सजना...

तुम को पुकारे मेरे मन का पपीहरा
तुम को पुकारे मेरे मन का पपीहरा
मीठी-मीठी अग्नि में जले मोरा जियरा

ओ सजना, बरखा बहार आई
रस की फुहार लाई, अखियों में प्यार लाई
ओ सजना...

ऐसी रिमझिम में ओ सजन, प्यासे-प्यासे मेरे नयन
तेरे ही ख़्वाब में खो गए
ऐसी रिमझिम में ओ सजन, प्यासे-प्यासे मेरे नयन
तेरे ही ख़्वाब में खो गए

साँवली-सलोनी घटा जब-जब छाई
साँवली-सलोनी घटा जब-जब छाई
अखियों में रैन आ गई, निन्दिया ना आई

ओ सजना, बरखा बहार आई
रस की फुहार लाई, अखियों में प्यार लाई
ओ सजना, बरखा बहार आई
रस की फुहार लाई, अखियों में प्यार लाई
ओ सजना...



Credits
Writer(s): Salil Choudhury, Shaili Shailendra
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link