Aarti Gayatri Ki

जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता
सत मारग पर हमें चलाओ जो है सुखदाता
जयति जय गायत्री माता

आदि शक्ति तुम, अलख निरञ्जन, जग पालन कर्त्री
माँ जग पालन कर्त्री
दुख शोक भय, क्लेश कलह, दारिद्र्य दैन्य हर्त्री
जयति जय गायत्री माता

ब्रह्म रूपिणी, प्रणतपालिनी, जगतधातृ अम्बे
माँ जगतधातृ अम्बे
भवभयहारी, जनहितकारी, सुखदा जगदम्बे
जयति जय गायत्री माता

भय हारिणी, भव तारिणी अनघे, अज आनन्द राशी
माँ अज आनन्द राशी
अविकारी, अघहरी, अविचलित, अमले, अविनाशी
जयति जय गायत्री माता

कामधेनु सतचित आनन्दा, जय गंगा गीता
माँ जय गंगा गीता
सविता की शाश्वती शक्ति तुम, सावित्री सीता
जयति जय गायत्री माता

ऋग्, यजु, साम, अथर्व प्रणयिनी, प्रणव महामहिमे
माँ प्रणव महामहिमे
कुण्डलिनी सहस्रार, सुषुम्ना शोभा गुण गरिमे
जयति जय गायत्री माता

स्वाहा, स्वधा, शची, ब्रह्माणी, राधा, रुद्राणी
माँ राधा, रुद्राणी
जय सतरूपा वाणी, विद्या, कमला कल्याणी
जयति जय गायत्री माता

जननी हम हैं दीन हीन, दुःख दारिद के घेरे
माँ दारिद के घेरे
यदपि कुटिल कपटी कपूत, तौ बालक हैं तेरे
जयति जय गायत्री माता

स्नेह सनी करुणामयि माता, चरण शरण दीजै
माँ चरण शरण दीजै
बिलख रहे हम शिशु सुत तेरे, दया दृष्टि कीजै
जयति जय गायत्री माता

काम क्रोध, मद लोभ दम्भ, दुर्भाव द्वेष हरिये
दुर्भाव द्वेष हरिये
शुद्ध बुद्धि, निष्पाप हृदय, मन को पवित्र करिये
जयति जय गायत्री माता

तुम समर्थ सब भौति तारिणी, तुष्टि पुष्टि त्राता
माँ तुष्टि पुष्टि त्राता
सत मारग पर हमें चलाओ जो है सुखदाता
जयति जय गायत्री माता
जयति जय गायत्री माता
जयति जय गायत्री माता

सत मारग पर हमें चलाओ जो है सुखदाता
जयति जय गायत्री माता
जयति जय गायत्री माता
जयति जय गायत्री माता

सत मारग पर हमें चलाओ जो है सुखदाता
जयति जय गायत्री माता
जयति जय गायत्री माता
जयति जय गायत्री माता



Credits
Writer(s): Nandu Honap, Dharmesh Tiwari
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link