Na Ja Re Na Ja Pardes Piya

तेरे लिए सारा जग छोड़ा, आई तेरे साथ
ना जा, सजना, बीच सफ़र में छोड़ के मेरा हाथ

वो पैसा किस काम का
जिसके कारण छूटे देस
तुझको क़सम मेरे प्यार की
ना जा, पिया, परदेस

मेरा दिल तोड़ के ना जा
मुझे यूँ छोड़ के ना जा
निगाहें मोड़ के ना जा
मेरा दिल तोड़ के ना जा

ना जा रे, ना जा परदेस, पिया
ना जा रे, ना जा परदेस, पिया
ना जा रे, ना जा परदेस, पिया
ना जा रे, ना जा परदेस, पिया

ना जा परदेस, पिया

दौलत की चाहत में, सजना
दिल को ना ठोकर मार
पैसों से सबकुछ मिल जाए
मिले ना सच्चा प्यार

करोड़ों की कमाई रे
ये किसके काम आई रे?
दिलों को दे जुदाई रे
करे घर की तबाही रे

ना जा रे, ना जा परदेस, पिया
ना जा रे, ना जा परदेस, पिया
ना जा रे, ना जा परदेस, पिया
ना जा रे, ना जा परदेस, पिया

ना जा परदेस, पिया

तूने किया था वादा, सजना
"होंगे कभी ना दूर"
आज वो वादा तोड़ चला क्यूँ?
करके मुझे मजबूर

तेरे सदके तेरे वारी
मोहब्बत में गई मारी
मैं तुझपे ज़िंदगी हारी
तुझे दौलत हुई प्यारी

ना जा रे, ना जा परदेस, पिया
ना जा रे, ना जा परदेस, पिया
ना जा रे, ना जा परदेस, पिया
ना जा रे, ना जा परदेस, पिया

ना जा परदेस, पिया

बाँहों में जब फूल खिलेंगे
बरसेगी बरसात
प्यार की रुत में कौन करेगा
मुझसे दिल की बात?

डसेंगी मदभरी रातें
जलाएँगी वो बरसातें
मुझे जीने नहीं देंगी
तेरी यादें, तेरी बातें

ना जा रे, ना जा परदेस, पिया
ना जा रे, ना जा परदेस, पिया
ना जा रे, ना जा परदेस, पिया
ना जा रे, ना जा परदेस, पिया

ना जा परदेस, पिया
ना जा परदेस, पिया
ना जा परदेस, पिया



Credits
Writer(s): Anjaan, Bappi Lahiri
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link