Hawa Dheere Se Aana

हवा धीरे आना
नींद भरे पंख लिए झूला झुला जाना
नन्ही कली सोने चली हवा धीरे आना
नींद भरे पंख लिए झूला झुला जाना
नन्ही कली सोने चली

चाँद किरण सी गुड़िया नाज़ों की है पली
चाँद किरण सी गुड़िया नाज़ों की है पली
आज अगर चाँदनिया आना मेरी गली
गुन गुन गुन गीत कोई हौले हौले गाना
नींद भरे पंख लिए झूला झुला जाना

रेशम की डोर अगर पैरों को उलझाए
रेशम की डोर अगर पैरों को उलझाए
घूंघर का दाना कोई शोर मचा जाए
रानी मेरी जागी तो फिर निंदिया तू बहलाना
नींद भरे पंख लिए झूला झुला जाना
नन्ही कली सोने चली हवा धीरे आना



Credits
Writer(s): Majrooh Sultanpuri, S.d. Burman
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link