Piya Tose Naina Laage Re

पिया, तोहसे नैना लागे रे

पिया, तोहसे नैना लागे रे, नैना लागे रे
जाने क्या हो अब आगे रे
नैना लागे रे, पिया, तोहसे नैना लागे रे

हो, जग ने उतारे, हो, धरती पे तारे
पर मन मेरा मुरझाए, हाँ
हो, उन बिन आली, हो, ऐसी दीवाली
मिलने को जिया उकलाए

आ, सजन, पायल पुकारे
झनक-झन-झन, झनक-झन-झन

पिया, तोहसे...
पिया, तोहसे नैना लागे रे, नैना लागे रे
जाने क्या हो अब आगे रे
नैना लागे रे, पिया, तोहसे नैना लागे रे

भोर की बेला सुहानी, नदिया के तीरे
भर के गागर जिस घड़ी मैं चलूँ धीरे-धीरे
भोर की बेला सुहानी, नदिया के तीरे
भर के गागर जिस घड़ी मैं चलूँ धीरे-धीरे

तुझ पे नज़र झुक जाए (हाय-रे-हाय)
हो, जाने क्यूँ बज उठे कँगना
छनक-छन-छन, छनक-छन-छन

पिया, तोहसे...
पिया, तोहसे नैना लागे रे, नैना लागे रे
जाने क्या हो अब आगे रे
नैना लागे रे, पिया, तोहसे नैना लागे रे

पिया, तोहसे नैना लागे रे
नैना लागे रे
जाने क्या हो अब आगे रे

ओ, आई, होली आई, ओ, सब रंग लाई
बिन तेरे होली भी ना भाए, हाय
ओ, भर पिचकारी, हाँ, सखियों ने मारी
भीगी मोरी सारी, हाय, हाँ

तन-बदन मोरा काँपे थर-थर
धिनक-धिन-धिन, धिनक-धिन-धिन

पिया, तोहसे...
पिया, तोहसे नैना लागे रे, नैना लागे रे
जाने क्या हो अब आगे रे
नैना लागे रे, पिया, तोहसे नैना लागे रे

रात को जब चाँद चमके, जल उठे तन मेरा
मैं कहूँ, "मत करो चंदा, इस गली का फेरा"
रात को जब चाँद चमके, जल उठे तन मेरा
मैं कहूँ, "मत करो चंदा, इस गली का फेरा"

आना, मोरा सय्याँ जब आए
चमकना उस रात को
जब मिलेंगे तन-मन, मिलेंगे तन-मन

पिया, तोहसे नैना लागे रे, नैना लागे रे
पिया (ओहो, पिया), हो, पिया (आहा, पिया)
हो, पिया, तोहसे नैना लागे रे
जाने क्या हो अब आगे रे
नैना लागे रे, पिया, तोहसे नैना लागे रे



Credits
Writer(s): Shailendra, S.d. Burman
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link