Holi Re Holi

होली है

होली रे होली, रंगों की डोली
आई तेरे घर पे मस्तों की टोली
मुख ना छुपा, ओ रानी सामने आ
होली रे होली, रंगों की डोली
आई तेरे घर पे मस्तों की टोली
मुख ना छुपा, ओ राजा सामने आ

ललई, ललई, ललई
अरे ललई, ललई, ललई

जान ना पहचान, अरे मैं तेरा मेहमान
हाए जान ना पहचान, अरे मैं तेरा मेहमान
काहे मारी पिचकारी तूने बेईमान

जान ना पहचान, अरे मैं तेरा मेहमान
काहे मारी पिचकारी तूने बेईमान
फागुन की बहार, एक शर्मीली नार
नहीं समझे रे प्यार की बोली

होली है
ललही, ललही, ललही, ललही, ललही, ललही ला
होली रे होली, रंगों की डोली
है, आई तेरे घर पे मस्तों की टोली
अरे, मुख ना छुपा, ओ राजा सामने आ

फेंकूं मैं गुलाल के डालूं रंग लाल, हाए रे
फेंकूं मैं गुलाल के डालूं रंग लाल
आगे-आगे राधा दौड़े, पीछे नंदलाल

फेंकूं मैं गुलाल के डालूं रंग लाल
आगे-आगे राधा दौड़े, पीछे नंदलाल
काहे करे तंग, मैं ना खेलूं तेरे संग
भीगा मेरा अंग-अंग, भीगी चोली

होली है
ललही, ललही, ललही, ललही, ललही, ललही ला
होली रे होली, रंगों की डोली
आई तेरे घर पे मस्तों की टोली
मुख ना छुपा, ओ रानी सामने आ

नैना मत जोड़, तू बैयां मेरी छोड़
हाए रे, नैना मत जोड़, तू बैयां मेरी छोड़
मर जाऊँ मैं ना मानूं, चुड़ियां न तोड़

हाँ, नैना मत जोड़, तू बैयां मेरी छोड़
मर जाऊँ मैं ना मानूं, चुड़ियां न तोड़
अरे हो जा रज़ामंद, मुझे कर ले पसंद
कर खिड़की ना बंद हमजोली

होली है
ललही, ललही, ललही, ललही, ललही, ललही ला
होली रे होली, रंगों की डोली
अरे, आई तेरे घर पे मस्तों की टोली
मुख ना छुपा, ओ राजा सामने आ
होली रे होली, रंगों की डोली
आई तेरे घर पे मस्तों की टोली
मुख ना छुपा, ओ रानी सामने आ



Credits
Writer(s): Anand Bakshi, Rahul Dev Burman
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link