Pyar To Pyar Hai

प्यार तो प्यार है, प्यार का उम्र से क्या वास्ता?
प्यार तो जब हुआ, हो गया, क्यूँ हुआ, ये क्या पता
क्या पता, क्या पता

हो, दिल तो दिल है, ये दिल का भरोसा क्या?
जिसपे आ जाए, उसपे आ जाए

दिल तो दिल है, ये दिल का भरोसा क्या?
जिसपे आ जाए, उसपे आ जाए
इश्क़ में बनके मेहमाँ कभी दिल का
दिल में जो आए, दिल से ना जाए

कब कोई दिलरुबा दिल में यूँ आ बसे ये क्या पता
प्यार तो प्यार है, प्यार का उम्र से क्या वास्ता?
वास्ता, वास्ता

हो-हो, इश्क़ दिल के लहू की रवानी है
ये जो थम जाए, दम निकल जाए

इश्क़ दिल के लहू की रवानी है
ये जो थम जाए, दम निकल जाए
इश्क़ दीवाने दिल की जवानी है
उम्र ढल जाए, ये ना ढल पाए

इश्क़ में उम्र की बंदिशें दिल कहाँ हैं मानता
प्यार तो प्यार है, प्यार का उम्र से क्या वास्ता?
वास्ता, वास्ता

हो-हो, ये मोहब्बत तो दिल की इबादत है
उसने जाना है, जो दीवाना है

ये मोहब्बत तो दिल की इबादत है
उसने जाना है, जो दीवाना है
प्यार तो मन के मंदिर की मूरत है
जिसने देखा है, उसने माना है

इश्क़ क्या चीज़ है ये जहाँ ये कहाँ है जानता
प्यार तो प्यार है, प्यार का उम्र से क्या वास्ता?
प्यार तो जब हुआ, हो गया, क्यूँ हुआ ये क्या पता
क्या पता, क्या पता



Credits
Writer(s): Bappi Lahiri, Indeewar
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link