Aap Ka Khat Mila

आप का ख़त मिला, आप का शुक्रिया
आप का ख़त मिला, शुक्रिया, शुक्रिया
आपने याद मुझको किया
शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया
आप का ख़त मिला, आप का शुक्रिया
आपने याद मुझको किया
शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया

प्यार में याद करना ही काफ़ी नहीं
प्यार में याद करना ही काफ़ी नहीं
आप की भूल काबिल-ए-माफ़ी नहीं
जी रूठ जाएँगे हम, फिर मनाना सनम
यूँ कटा आप बिन एक छोटा सा दिन

जैसे एक साल था, दिल का वो हाल था
आप को क्या ख़बर क्या है दर्द-ए-जिगर
बस फ़साना कोई, एक बहाना कोई
लिख के कागज़ पे भेज दिया
शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया

आप का ख़त मिला, आप का शुक्रिया
आपने याद मुझको किया
शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया

आप लिखते हैं मिलने की फ़ुरसत नहीं
आप लिखते हैं मिलने की फ़ुरसत नहीं
छोड़िए बेरुखी, है ये उलफ़त नहीं
हमको था इंतजार दिल रहा बेक़रार
शाम तक हम रहे रस्ता देखते

थक गई जब नज़र, तब मिली ये ख़बर
आप आए नहीं काम था कुछ कहीं
पर हमें ग़म नहीं ये भी कुछ कम नहीं
दिल के बदले लिफ़ाफ़ा मिला
शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया

आप का ख़त मिला, आप का शुक्रिया
आप का ख़त मिला, शुक्रिया, शुक्रिया
आपने याद मुझको किया
शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया
शुक्रिया, शुक्रिया



Credits
Writer(s): Anand Bakshi, Laxmikant Pyarelal
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link