Jai Ambe Gauri

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी तुम को निस दिन ध्यावत
तुमको निस दिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिवरी, जय जय अम्बे गौरी

माँग सिन्दूर विराजत टीको मृगमद को मैया टीको मृगमद को
उज्ज्वल से दो नैना, उज्ज्वल से दो नैना चन्द्रवदन नीको, जय जय अम्बे गौरी

कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजे, मैया रक्ताम्बर राजे
रक्त पुष्प गल माला, रक्त पुष्प गल माला कण्ठन पर साजे, जय जय अम्बे गौरी

केहरि वाहन राजत खड्ग खप्पर धारी| मैया खड्ग खप्पर धारी
सुर नर मुनिजन सेवत, सुर नर मुनिजन सेवत तिनके दुखहारी, जय जय अम्बे गौरी

कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती| मैया नासाग्रे मोती
कोटिक चन्द्र दिवाकर, कोटिक चन्द्र दिवाकर सम राजत ज्योति, जय जय अम्बे गौरी

शम्भु निशम्भु बिदारे महिषासुर घाती| मैया महिषासुर घाती
धूम्र विलोचन नैना, धूम्र विलोचन नैना निशदिन मदमाती|| जय जय अम्बे गौरी

चण्ड मुण्ड संहारे शोणित बीज हरे, मैया शोणित बीज हरे
मधु कैटभ दोउ मारे, मधु कैटभ दोउ मारे सुर भयहीन करे, जय जय अम्बे गौरी

ब्रह्माणी रुद्राणी तुम कमला रानी| मैया तुम कमला रानी
आगम निगम बखानी, आगम निगम बखानी तुम शिव पटरानी, जय जय अम्बे गौरी

चौंसठ योगिन मंगल गावत नृत्य करत भैरों| मैया नृत्य करत भैरों
बाजत ताल मृदंगा, बाजत ताल मृदंगा और बाजत डमरू, जय जय अम्बे गौरी

तुम हो जग की माता तुम ही हो भरता | मैया तुम ही हो भरता
भक्तन की दुख हरता, भक्तन की दुख हरता सुख सम्पति करता, जय जय अम्बे गौरी

भुजा चार अति शोभित खड़ग खप्पर धारी| मैया खड़ग खप्पर धारी
मन वाँछित फल पावत, मन वाँछित फल पावत सेवत नर नारी, जय जय अम्बे गौरी

कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती| मैया अगर कपूर बाती
श्रीमालकेतु में राजत, श्रीमालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योती, जय जय अम्बे गौरी

श्री अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावे| मैया जो कोई नर गावे
कहत शिवानन्द स्वामी, कहत शिवानन्द स्वामी सुख सम्पति पावे, जय जय अम्बे गौरी



Credits
Writer(s): Nandu Honap, Namrata Narendra Chanchal
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link