Jai Ambe Gauri - Alka Yagnik (From "Jai Ambe Gauri - Alka Yagnik- Zee Music Devotional")

जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिव जी
ॐ जय अम्बे गौरी

माँग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को
मैया, टीको मृगमद को
उज्जवल से दोऊ नैना
उज्जवल से दोऊ नैना, चंद्रवदन नीको
ॐ जय अम्बे गौरी

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै
मैया, रक्ताम्बर राजै
रक्तपुष्प गल माला
रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै
ॐ जय अम्बे गौरी

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी
मैया, खड्ग खप्पर धारी
सुर-नर-मुनिजन सेवत
सुर-नर-मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी
ॐ जय अम्बे गौरी

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती
हाँ मैया, नासाग्रे मोती
कोटिक चंद्र दिवाकर
कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत सम ज्योति
ॐ जय अम्बे गौरी

शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती
हो मैया, महिषासुर घाती
धूम्र विलोचन नैना
धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती
ॐ जय अम्बे गौरी

चंड-मुंड संहारी, शोणित बीज हरे
मैया, शोणित बीज हरे
मधु-कैटभ दोउ मारे
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे
ॐ जय अम्बे गौरी

ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी
मैया, तुम कमला रानी
आगम निगम बखानी
आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी
ॐ जय अम्बे गौरी

६४ योगिनी गावत, नृत्य करत भैरों
मैया, नृत्य करत भैरों
बाजत ताल मृदंगा
बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरू
ॐ जय अम्बे गौरी

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता
मैया, तुम ही हो भरता
भक्तन की दुख हरता
भक्तन की दुख हरता, सुख संपति करता
ॐ जय अम्बे गौरी

भुजा चार अति शोभित, वर मुद्रा धारी
मैया, वर मुद्रा धारी
मनवांछित फल पावत
मनवांछित फल पावत, सेवत नर-नारी
ॐ जय अम्बे गौरी

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती
मैया, अगर कपूर बाती
श्री मालकेतु में राजत
श्री मालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति
ॐ जय अम्बे गौरी

श्री अम्बे जी की आरती, जो कोई नर गावै
मैया, जो कोई नर गावे
कहत शिवानंद स्वामी
कहत शिवानंद स्वामी "सुख-संपत्ति पावै"
ॐ जय अम्बे गौरी

जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिव जी
ॐ जय अम्बे गौरी



Credits
Writer(s): Traditional, Sanjeev Chaturvedi
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link