Jai Shiv Omkara

ॐ जय शिव ओंकारा, ॐ जय शिव ओंकारा
ब्रह्मा, विष्णु, सदा शिव
ब्रह्मा, विष्णु, सदा शिव, अर्धांगी धारा
(ॐ जय शिव ओंकारा)

एकानन, चतुरानन, पंचानन राजे
(स्वामी, पंचानन राजे)
हंसानन गरुड़ासन, हंसानन गरुड़ासन
वृषवाहन साजे
(ॐ जय शिव ओंकारा)

दो भुज, चार चतुर्भुज, दस भुज अति सोहे
(स्वामी, दस भुज अति सोहे)
तीनों रूप निरखता, तीनों रूप निरखता
त्रिभुवन जन मोहे
(ॐ जय शिव ओंकारा)

अक्षमाला, बनमाला, मुण्डमाला धारी
(स्वामी, मुण्डमाला धारी)
चंदन मृगमद सोहे, चंदन मृगमद सोहे
भोले शुभ कारी
(ॐ जय शिव ओंकारा)

श्वेतांबर, पीतांबर, बाघंबर अंगे
(स्वामी, बाघंबर अंगे)
सनकादिक ब्रह्मादिक, सनकादिक ब्रह्मादिक
भूतादिक संगे
(ॐ जय शिव ओंकारा)

कर में श्वेत कमंडल, चक्र, त्रिशूल धर्ता
(स्वामी, चक्र, त्रिशूल धर्ता)
जगकर्ता, दुःखहर्ता, जगकर्ता, दुःखहर्ता
जग पालनकर्ता
(ॐ जय शिव ओंकारा)

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, जानत अविवेका
(स्वामी, जानत अविवेका)
प्रणवाक्षर के मद्धे, प्रणवाक्षर के मद्धे
ये तीनों एका
(ॐ जय शिव ओंकारा)

त्रिगुण स्वामी जी की आरती जो कोई नर गावे
(स्वामी, जो कोई नर गावे)
कहत शिवानंद स्वामी, कहत शिवानंद स्वामी
"मनवांछित फल पावे"
(ॐ जय शिव ओंकारा)

(ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा)
(ब्रह्मा, विष्णु, सदा शिव)
(ब्रह्मा, विष्णु, सदा शिव, अर्धांगी धारा)
(ॐ जय शिव ओंकारा)

(ॐ जय शिव ओंकारा)
(ॐ जय शिव ओंकारा)



Credits
Writer(s): Traditional, Vishnu Narayan
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link