Dheeme Dheeme

धीमे-धीमे गाऊँ
धीरे-धीरे गाऊँ
हौले-हौले गाऊँ
तेरे लिये पिया

धीमे-धीमे गाऊँ
Hmm, धीमे-धीमे गाऊँ
धीरे-धीरे गाऊँ
हौले-हौले गाऊँ
तेरे लिये पिया

गुन-गुन मैं गाती जाऊँ
छुन-छुन पायल छनकाऊँ
सुन-सुन कब से दोहराऊँ
पिया, पिया, पिया

गुलशन महके-महके
ये मन बहके-बहके
और तन दहके-दहके
क्यूँ है बता पिया?

मन की जो हालत है ये
तन की जो रंगत है ये
तेरी मोहब्बत है ये
पिया, पिया, पिया

गुन-गुन मैं गाती जाऊँ
छुन-छुन पायल छनकाऊँ
सुन-सुन कब से दोहराऊँ
पिया, पिया, पिया

पिया, पिया, ओ

ज़िंदगी में तू आया तो
धूप में मिला साया तो
जागे नसीब मेरे, ओ

अनहोनी को था होना
धूल बन गई है सोना
आ के करीब तेरे, ओ

प्यार से मुझको तूने छुआ है
रूप सुनहरा तब से हुआ है
कहूँ और क्या! तुझे मैं पिया, ओ

तेरी निगाहों में हूँ
तेरी ही बाहों में हूँ
ख़ाबों की राहों में हूँ
पिया, पिया, पिया

गुन-गुन मैं गाती जाऊँ
छुन-छुन पायल छनकाऊँ
सुन-सुन कब से दोहराऊँ
पिया, पिया, पिया

पिया, पिया, ओ

मैंने जो ख़ुशी पाई है
झूम के जो रुत आई है
बदले ना रुत वो कभी, ओ

दिल को देवता जो लागे
सर झुका है जिसके आगे
टूटे ना बुत वो कभी, ओ

कितनी है मीठी, कितनी सुहानी
तूने सुनाई है जो कहानी
मैं जो खो गई, नयी हो गई, ओ

आँखों में तारे चमके
रातों में जुगनू दमके
मिट गये निशान ग़म के
पिया, पिया, पिया

गुन-गुन मैं गाती जाऊँ
छुन-छुन पायल छनकाऊँ
सुन-सुन कब से दोहराऊँ
पिया, पिया, पिया



Credits
Writer(s): Javed Akhtar, A R Rahman
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link