O Sajana Barkha Bahar Aayi

ओ सजना, बरखा बहार आई
रस की फुहार लाई, अँखियों मे प्यार लाई
ओ सजना, बरखा बहार आई
रस की फुहार लाई, अँखियों मे प्यार लाई
ओ सजना

तुमको पुकारे मेरे मन का पपिहरा
तुमको पुकारे मेरे मन का पपिहरा
मीठी मीठी अगनी में, जले मोरा जियरा
.ओ सजना, बरखा बहार आई
रस की फुहार लाई, अँखियों मे प्यार लाई
ओ सजना

ऐसी रिमझिम में ओ साजन, प्यासे प्यासे मेरे नयन
तेरे ही, ख्वाब में, खो गए
ऐसी रिमझिम में ओ साजन, प्यासे प्यासे मेरे नयन
तेरे ही, ख्वाब में, खो गए

सांवली सलोनी घटा, जब जब छाई
सांवली सलोनी घटा, जब जब छाई
अँखियों में रैना गई, निन्दिया न आई
ओ सजना, बरखा बहार आई
रस की फुहार लाई, अँखियों मे प्यार लाई .
ओ सजना, बरखा बहार आई
रस की फुहार लाई, अँखियों मे प्यार लाई .
ओ सजना,



Credits
Writer(s): Salil Choudhury, Shaili Shailendra
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link