Duniya Bananewale

दुनिया बनाने वाले
क्या तेरे मन में समाई

काहे को दुनिया बनाई
तूने काहे को दुनिया बनाई
दुनिया बनाने वाले
क्या तेरे मन में समाई
काहे को दुनिया बनाई

तूने काहे को दुनिया बनाई
काहे बनाए तूने
माटी के पुतले
धरती ये प्यारी प्यारी
मुखड़े ये उजले

काहे बनाया तूने
दुनिया का खेला
काहे बनाया तूने
दुनिया का खेला
जिसमें लगाया
जवानी का मेला
गुप-चुप तमाशा देखे
वाह रे तेरी खुदाई
काहे को दुनिया बनाई
तूने काहे को दुनिया बनाई
दुनिया बनाने वाले
क्या तेरे मन में समाई
काहे को दुनिया बनाई
तूने काहे को दुनिया बनाई
तू भी तो तड़पा होगा
मन को बनाकर
तूफ़ां ये प्यार का
मन में छुपाकर
कोई छवि तो होगी
आँखों में तेरी
कोई छवि तो होगी
आँखों में तेरी
आँसू भी छलके होंगे
पलकों से तेरी
बोल क्या सूझी तुझको
काहेको प्रीत जगाई
काहे को दुनिया बनाई
तूने काहे को दुनिया बनाई
दुनिया बनाने वाले
क्या तेरे मन में समाई
काहे को दुनिया बनाई
तूने काहे को दुनिया बनाई
प्रीत बनाके तूने
जीना सिखाया
हंसना सिखाया
रोना सिखाया
जीवन के पथ पर मीत मिलाए
जीवन के पथ पर मीत मिलाए
मीत मिलाके तूने सपने जगाए
सपने जगाके तूने
काहे को दे दी जुदाई
काहे को दुनिया बनाई
तूने काहे को दुनिया बनाई
दुनिया बनाने वाले
क्या तेरे मन में समाई
काहे को दुनिया बनाई
तूने काहे को दुनिया बनाई



Credits
Writer(s): Jaikshan Shankar, Hasrat Jaipuri
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link