Jai Ambe Gauri

बोल, अम्बे मात की; जय!
बोल, दुर्गे मात की; जय!

जय अम्बे गौरी
मैया, जय श्यामा गौरी
तुमको निस-दिन ध्यावत
तुमको निस-दिन ध्यावत, हरि, ब्रह्मा, शिवरी
जय-जय अम्बे गौरी

माँग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को
मैया, टीको मृगमद को
उज्ज्वल से दोऊ नैना
उज्ज्वल से दोऊ नैना, चंद्रवदन नीको
जय-जय अम्बे गौरी

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै
मैया, रक्ताम्बर राजै
रक्तपुष्प, गल माला
रक्तपुष्प, गल माला, कंठन पर साजै
जय-जय अम्बे गौरी

केहरि वाहन राजत, खड्ग-खप्पर धारी
मैया, खड्ग-खप्पर धारी
सुर, नर, मुनिजन सेवत
सुर, नर, मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी
जय-जय अम्बे गौरी

कानन कुण्डल शोभित, नासागज मोती
मैया, नासागज मोती
कोटिक चंद्र-दिवाकर
कोटिक चंद्र-दिवाकर, राजत सम ज्योती
जय-जय अम्बे गौरी

शुंभ-निशुंभ विदारे, महिषासुर धाती
मैया, महिषासुर धाती
धूम्र विलोचन नैना
धूम्र विलोचन नैना, निस-दिन मदमाती
जय-जय अम्बे गौरी

चंड-मुंड संहारे, शोणित बीज हरे
मैया, शोणित बीज हरे
मधु-कैटभ दोऊ मारे
मधु-कैटभ दोऊ मारे, सुर भयहीन करे
जय-जय अम्बे गौरी

ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी
मैया, तुम कमला राणी
आगम-निगम बखानी
आगम-निगम बखानी, तुम शिव पटरानी
जय-जय अम्बे गौरी

६४ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरु
मैया नृत्य करत भैरु
बाजत ताल-मृदंगा
बाजत ताल-मृदंगा, अरु बाजत डमरु
जय-जय अम्बे गौरी

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भर्ता
मैया, तुम ही हो भर्ता
भक्तन की दुखहर्ता
भक्तन की दुखहर्ता, सुख-संपति कर्ता
जय-जय अम्बे गौरी

भुजा चार अति शोभित, खड्ग-खप्पर धारी
मैया, खड्ग-खप्पर धारी
मनवांछित फल पावत
मनवांछित फल पावत, सेवत नर-नारी
जय-जय अम्बे गौरी

कंचन थाल विराजत, अगर, कपूर, बाती
मैया, अगर, कपूर, बाती
श्रीमालकेतु में राजत
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योती
जय-जय अम्बे गौरी

यह अम्बे जी की आरती जो कोई नर गावै
मैया, जो कोई नर गावे
कहत शिवानंद स्वामी
कहत शिवानंद स्वामी, "सुख-संपत्ति पावै"
जय-जय अम्बे गौरी

जय अम्बे गौरी
मैया, जय श्यामा गौरी
तुमको निस-दिन ध्यावत
तुमको निस-दिन ध्यावत, हरि, ब्रह्मा, शिवरी
जय-जय अम्बे गौरी

जय-जय मंगल मूर्ति
जय-जय श्यामा गौरी
जय-जय अम्बे गौरी
जय-जय अम्बे गौरी



Credits
Writer(s): Balbir Nirdosh, Surendra Kohli
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link