Om Jai Saraswati Mata

ॐ जय सरस्वती माता
जय-जय सरस्वती माता
सदगुण वैभव शालिनी
सदगुण वैभव शालिनी
त्रिभुवन विख्याता
जय-जय सरस्वती माता

जय सरस्वती माता
जय-जय सरस्वती माता
सदगुण वैभव शालिनी
सदगुण वैभव शालिनी
त्रिभुवन विख्याता
जय-जय सरस्वती माता

चन्द्रवदनि पद्मासिनि
द्युति मंगलकारी
मैया, द्युति मंगलकारी
सोहे शुभ हंस सवारी
सोहे शुभ हंस सवारी
अतुल तेजधारी
जय-जय सरस्वती माता

बाएँ कर में वीणा
दाएँ कर माला
मैया, दाएँ कर माला
शीश मुकुट मणि सोहे
शीश मुकुट मणि सोहे
गल मोतियन माला
जय-जय सरस्वती माता

देवी शरण जो आए
उनका उद्धार किया
मैया, उनका उद्धार किया
पैठी मंथरा दासी
पैठी मंथरा दासी
रावण संहार किया
जय-जय सरस्वती माता

विद्या ज्ञान प्रदायिनि
ज्ञान प्रकाश भरो
मैया, ज्ञान प्रकाश भरो
मोह अज्ञान और तिमिर का
मोह अज्ञान और तिमिर का
जग से नाश करो
जय-जय सरस्वती माता

धूप, दीप, फल, मेवा
माँ स्वीकार करो
माँ तुम स्वीकार करो
ज्ञानचक्षु दे माता
ज्ञानचक्षु दे माता
जग निस्तार करो
जय-जय सरस्वती माता

माँ सरस्वती जी की आरती
जो कोई जन गावे
मैया, जो कोई जन गावे
हितकारी सुखकारी
हितकारी सुखकारी
ज्ञान भक्ति पावे
जय-जय सरस्वती माता

जय सरस्वती माता
जय-जय सरस्वती माता
सदगुण वैभव शालिनी
सदगुण वैभव शालिनी
त्रिभुवन विख्याता
जय-जय सरस्वती माता

जय सरस्वती माता
जय-जय सरस्वती माता
सदगुण वैभव शालिनी
सदगुण वैभव शालिनी
त्रिभुवन विख्याता
जय-जय सरस्वती माता



Credits
Writer(s): Traditional, Tarakant
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link