Halchal Ye Kaise Halchal

हलचल, ये कैसी हलचल?
हलचल, ये कैसी हलचल?
ये बेचैनी बढ़ती जाए
याद तेरी क्यूँ आए पल-पल?

चंचल, है मन क्यूँ चंचल?
चंचल, है मन क्यूँ चंचल?
दर्द कोई मुझको तड़पाए
याद तेरी क्यूँ आए पल-पल?

हलचल, ये कैसी हलचल?
ओ, चंचल, है मन क्यूँ चंचल?

साँसों में आ के बसा है
ना जाने ये दर्द क्या है
सीने में कैसी चुभन है, जानूँ ना

थोड़ी सी है बेक़रारी
थोड़ा गुलाबी नशा है
किस को यहाँ ये पता है
इस दर्द में क्या मज़ा है

बिन बोले धड़कन कुछ गाए
याद तेरी क्यूँ आए पल-पल?
हलचल, ये कैसी हलचल?
हाँ, चंचल, है मन क्यूँ चंचल?

सपने जवाँ हो गए हैं
पलकों की छाँव में पल के
अब कोई भी फ़ासला दिल माने ना

देखूँ तुझे हर घड़ी मैं
आँखों में आजा बसा लूँ
सदियों की ये प्यास, हमदम
मैं एक पल में बुझा लूँ

प्यार की प्यास ना यूँ बुझ पाए
याद तेरी क्यूँ आए पल-पल?
चंचल, है मन क्यूँ चंचल?
हो, हलचल, ये कैसी हलचल?

दर्द कोई मुझको तड़पाए
ये बेचैनी बढ़ती जाए
याद तेरी क्यूँ आए पल-पल?
हलचल, ये कैसी हलचल?
चंचल, है मन क्यूँ चंचल?



Credits
Writer(s): Sameer
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link