Piya Aaye Na (From "Aashiqui 2")

तेरी ख़ता है मेरे जिया
तेरी ख़ता है मेरे जिया
उनपे भरोसा क्यूँ तूने किया?

सब झूठे-झूठे वादे थे उनके
चल पीछे-पीछे आया तू जिनके

वो पिया आए ना, वो पिया आए ना
पिया आए ना, वो पिया आए ना

अब सभी उन ख़्वाबों की तू डगर छोड़ दे
अब सभी उन ख़्वाबों को तू खुद ही तोड़ दे

वो पिया आए ना, वो पिया आए ना (पिया आए ना)
पिया आए ना, वो पिया आए ना (पिया आए ना)

तेरी ख़ता है मेरे जिया
तेरी ख़ता है मेरे जिया

हर ख़ता की होती है कोई ना कोई सज़ा
ग़म लिखे हों क़िस्मत में तो बन ही जाती वजह

अब सभी ग़म अश्क़ों में सिमट से गए
अब सभी आँसू पलकों से लिपट से गए

वो पिया आए ना, वो पिया आए ना
पिया आए ना, वो पिया आए ना

सच लगा था जो, बेवजह हमको वो भरम हो गया है
मोड़ आने थे जिस फ़साने में वो ख़तम हो गया
भूले हम, भूले वो, कैसे सब से कहें बात ये?

अब चलो, हम धीरे-धीरे बिहल से गए
अब चलो, हम जैसे भी हों सँभल से गए

वो पिया आए ना, वो पिया आए ना (वो पिया आए ना)
पिया आए ना, वो पिया आए ना (पिया, पिया...)
वो पिया आए ना, वो पिया आए ना
पिया आए ना, वो पिया आए ना

तेरी ख़ता है मेरे जिया
तेरी ख़ता है मेरे जिया
उनपे भरोसा क्यूँ तूने किया?



Credits
Writer(s): Irshad Kamil, Jeet Ganguly
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link