Jai Parvati Mata

जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता
ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल की दाता
मैया जय पार्वती माता
जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता
ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल की दाता
जय पार्वती माता

अरिकुल पद्म विनाशिनि जय सेवक त्राता
जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता
जय पार्वती माता

सिंह का वाहन साजे, कुण्डल है साथा
देव बंधू जस गावत, नृत्य करत ताथा
जय पार्वती माता

सतयुग रूपशील अतिसुन्दर, नाम सती कहलाता
हेमांचल घर जन्मी, सखियन संग राता
जय पार्वती माता

शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता
सहस्त्र भुजा तनु धरि के, चक्र लियो हाथा
जय पार्वती माता
सृष्टि रूप तुही जननी शिवसंग रंगराता
नन्दी भृंगी बीन लाही है हाथन मदमाता
जय पार्वती माता
देवन अरज करत हम, चरण ध्यान लाता,
तेरी कृपा रहे तो, मन नहीं भरमाता।
जय पार्वती माता.
मैया जी की आरती, भक्ति भाव से जो नर गाता,
नित्य सुखी रह करके, धन संपत्ति पाता।
जय पार्वती माता...



Credits
Writer(s): Praduymna Sharma
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link