Radhike Tune Bansari Churayee - From "Beti Bete"

राधिके तूने बंसरी चुराई, राधिके तूने बंसरी चुराई
बंसरी चुराई, क्या तेरे मन में आई?
बंसरी चुराई, क्या तेरे मन में आई?
काहे को राड़ मचाई, मचाई रे
राधिके तूने बंसरी चुराई, राधिके तूने बंसरी चुराई

दे दूँगी कहे, क़स्में खाए, आ
दे दूँगी कहे, क़स्में खाए
कहाँ छुपाई पर ना बताए
कहाँ छुपाई पर ना बताए
नटखट करत ढीटाई, ढीटाई

राधिके तूने बंसरी चुराई
राधिके तूने बंसरी चुराई

ना तेरी बैरन, ना तेरी सौतन, आ, सौतन
ना तेरी बैरन, ना तेरी सौतन
मेरी मुरलिया मोहे सबका मन
मेरी मुरलिया मोहे सबका मन
करी तेरी कौन बुराई, बुराई रे

राधिके तूने बंसरी चुराई
राधिके तूने बंसरी चुराई



Credits
Writer(s): Shankar-jaikishan, Shailendra
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link