Aye Dil E Nadan

ऐ दिल-ए-नादाँ, ऐ दिल-ए-नादाँ
आरज़ू क्या है? जुस्तजू क्या है?
ऐ दिल-ए-नादाँ, ऐ दिल-ए-नादाँ
आरज़ू क्या है? जुस्तजू क्या है?

ऐ दिल-ए-नादाँ

हम भटकते हैं, क्यूँ भटकते हैं
दश्त-ओ-सहरा में?

ऐसा लगता है, मौज प्यासी है
अपने दरिया में

कैसी उलझन है? क्यूँ ये उलझन है?
एक साया सा रू-ब-रू क्या है?
ऐ दिल-ए-नादाँ, ऐ दिल-ए-नादाँ
आरज़ू क्या है? जुस्तजू क्या है?

क्या क़यामत है, क्या मुसीबत है
कह नहीं सकते, किस का अरमाँ है
ज़िंदगी जैसे खोई-खोई है, हैराँ-हैराँ है

ये ज़मीं चुप है, आसमाँ चुप है
फिर ये धड़कन सी चार-सू क्या है?
ऐ दिल-ए-नादाँ, ऐ दिल-ए-नादाँ



Credits
Writer(s): Khayyam, Jan Nisar Akthar
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link