Gyan Ka Daan Hi Sabse Bada Hai - Apne Apne / Soundtrack Version

ज्ञान का दान ही सबसे बड़ा है, जिसे कोई ना लूटे

ज्ञान का रिश्ता सच्चा रिश्ता...
ज्ञान का रिश्ता सच्चा रिश्ता, बाक़ी रिश्ते झूठे

जो ज्ञान दान दे जाता है, वो जग में "अमर" कहलाता है
(जो ज्ञान दान दे जाता है...)

अज्ञानी का जीवन जैसे सीप बिना मोती के
घर-घर में सब दीप जलाएँ ज्ञान की ही ज्योति के

अपने लिए गुरू विधाता है, जो जग में "अमर" कहलाता है

(जो ज्ञान दान दे जाता है, वो जग में "अमर" कहलाता है)
(जो ज्ञान दान दे जाता है...)

"सब धर्मों का पालन कीजै", मानवता कहती है
किसी एक की नहीं ये गंगा, सबके लिए बहती है

ये जल-जीवन महकाता है और मन पावन हो जाता है
ये जल-जीवन महकाता है और मन पावन हो जाता है
(जो ज्ञान दान दे जाता है, वो जग में "अमर" कहलाता है)
(जो ज्ञान दान दे जाता है...)

उनका जीना क्या जीना, जो अपनी लिए जिए हैं
एक-दूजे के सुख-दुख बाँटें, एक-दूजे के लिए हैं

जो औरों के काम आता है, वो जीवन के सुख पाता है
जो औरों के काम आता है, वो जीवन के सुख पाता है
ज्ञान का दान ही सबसे बड़ा है, जिसे कोई ना लूटे
ज्ञान का रिश्ता सच्चा रिश्ता, बाक़ी रिश्ते झूठे

(जो ज्ञान दान दे जाता है, वो जग में "अमर" कहलाता है)
(जो ज्ञान दान दे जाता है...)

माली के जाने से गुलशन सूना हो जाएगा
लेकिन हर बहार का मौसम रंग नए लाएगा

कोई आता है, कोई जाता है, यूँ वक़्त गुज़रता जाता है
कोई आता है, कोई जाता है, यूँ वक़्त गुज़रता जाता है
ज्ञान का दान ही सबसे बड़ा है, जिसे कोई ना लूटे
ज्ञान का रिश्ता सच्चा रिश्ता, बाक़ी रिश्ते झूठे
ज्ञान का दान ही सबसे बड़ा है, जिसे कोई ना लूटे

Credits
Writer(s): R. D. Burman, Gulshan Bawra
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link