Milo Na Tum to Ham Ghabraye

मिलो ना तुम तो हम घबराएँ
मिलो तो आँख चुराएँ
हमें क्या हो गया है?
हमें क्या हो गया है?

मिलो ना तुम तो हम घबराएँ
मिलो तो आँख चुराएँ
हमें क्या हो गया है?
हमें क्या हो गया है?

तुम्हीं को दिल का राज़ बताएँ
तुम्हीं से राज़ छुपाएँ
हमें क्या हो गया है?
हमें क्या हो गया है?

ओ, भोले साथियांँ...
देखी जो शोखी तेरे प्यार की
ओए, होए
ओ भोले साथियाँ...

ओ, भोले साथियांँ
देखी जो शोखी तेरे प्यार की
आंँचल में भर ली हमने
सारी बहारे संसार की
नई अदा से हम इतराएँ
पाई ख़ुशी लुटाएँ
हमें क्या हो गया है?
हमें क्या हो गया है?

मिलो ना तुम तो हम घबराएँ
मिलो तो आँख चुराएँ
हमें क्या हो गया है?
हमें क्या हो गया है?

रूठे कभी, कभी मान गए
बातें तुम्हारी हम जान गए
आ, आ, आ
ऐसी अदाएंँ कुर्बान गए
रूठे कभी, कभी मान गए

तुम्हें मनाएँ, दिल बहलाएँ
क्या-क्या नाज़ उठाएँ?
हमें क्या हो गया है?
हमें क्या हो गया है?

मिलो ना तुम तो हम घबराएँ
मिलो तो आँख चुराएँ
हमें क्या हो गया है?
हमें क्या हो गया है?

ओ, सोहने जोगियाँ
रंग ले हमें भी इसी रंग में
ओए, होए
ओ, सोहने जोगियाँ
ओ, सोहने जोगियाँ
रंग ले हमें भी इसी रंग में

फिर से सुना दी बंसी
कलियांँ खिलादे गोरे अंग में
वहीं जो तानें आग लगाएँ
उन्हीं से आग बुझाएँ
हमें क्या हो गया है?
हमें क्या हो गया है?

मिलो ना तुम तो हम घबराएँ
मिलो तो आँख चुराएँ
हमें क्या हो गया है?
हमें क्या हो गया है?

तुम्हीं को दिल का राज़ बताएँ
तुम्हीं से राज़ छुपाएँ
हमें क्या हो गया है?
हमें क्या हो गया है?



Credits
Writer(s): Madan Mohan, Kaifi Azmi
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link