Nindiya Mori Nindiya - Aakhri Mujra / Soundtrack Version

निंदिया, मोरी निंदिया कहना मोरा माने ना

निंदिया, मोरी निंदिया कहना मोरा माने ना
दिल को, मोरे दिल को क्या हुआ कोई जाने ना
निंदिया, मोरी निंदिया...

ऐसे ये रात आई...
ऐसे ये रात आई आती है जैसी खुशबू
ठंडी हवा चले यूँ चलता है जैसे जादू

ऐ, दिल बता ये क्या हुआ...
ऐ, दिल बता ये क्या हुआ, हम हो गए दीवाने

ना निंदिया, मोरी निंदिया कहना मोरा माने ना
निंदिया, मोरी निंदिया...

ओढ़े हुए अँधेरा...
ओढ़े हुए अँधेरा दर पर खड़ा है कोई
लगता है चुपके-चुपके कुछ कह रहा है कोई

तकते हैं सब मेरी तरफ़...
तकते हैं सब मेरी तरफ़, शोले पे हैं परवाने

ना निंदिया, मोरी निंदिया कहना मोरा माने ना
दिल को, मोरे दिल को क्या हुआ कोई जाने ना
निंदिया, मोरी निंदिया...



Credits
Writer(s): Kalyanji Anandji, Rahi Masoom Reza
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link