Lag Ja Gale - From "Lag Ja Gale"

लग जा गले के फिर ये हसीं रात हो ना हो
शायद फिर इस जनम में मुलाक़ात हो ना हो
लग जा गले के फिर ये हसीं रात हो ना हो
शायद फिर इस जनम में मुलाक़ात हो ना हो
लग जा गले

हमको मिली हैं आज ये घड़ियाँ नसीब से
जी भर के देख लीजिये, हमको करीब से
फिर आप के नसीब में ये बात हो ना हो
शायद फिर इस जनम में मुलाक़ात हो ना हो
लग जा गले

पास आईए के हम नहीं आएंगे बार-बार
बाहें गले में डाल के, हम रो लें ज़ार-ज़ार
आँखों से फिर ये प्यार की बरसात हो ना हो
शायद फिर इस जनम में मुलाक़ात हो ना हो
लग जा गले



Credits
Writer(s): Sanam Sanam
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link