Yeh Dil Mein

ये दिल में रहने वाले, दिल से नहीं निकलते

ये दिल में रहने वाले दिल से नहीं निकलते
बदले हज़ार मौसम, रिश्ते नहीं बदलते
रिश्ते नहीं बदलते
दिल में रहने वाले दिल से नहीं निकलते

राहों में चलते-चलते कोई ऐसा मोड़ आए
जो जान से हो प्यारा, वो पल में छोड़ जाए
राहों में चलते-चलते कोई ऐसा मोड़ आए
जो जान से हो प्यारा, वो पल में छोड़ जाए

दिल है तो क्यूँ ना पिघले? पत्थर नहीं पिघलते
दिल है तो क्यूँ ना पिघले? पत्थर नहीं पिघलते

बदले हज़ार मौसम, रिश्ते नहीं बदलते
रिश्ते नहीं बदलते
दिल में रहने वाले दिल से नहीं निकलते

तक़दीर का सितारा भले गर्दिशों में आए
रिश्तों के आईने पे कभी धूल जम ना पाए
तक़दीर का सितारा भले गर्दिशों में आए
रिश्तों के आईने पे कभी धूल जम ना पाए

इंसाँ नहीं हैं वो, जो गिर कर नहीं सँभलते
इंसाँ नहीं हैं वो, जो गिर कर नहीं सँभलते

बदले हज़ार मौसम, रिश्ते नहीं बदलते
रिश्ते नहीं बदलते
दिल में रहने वाले दिल से नहीं निकलते

बदले हज़ार मौसम, रिश्ते नहीं बदलते
रिश्ते नहीं बदलते, रिश्ते नहीं बदलते



Credits
Writer(s): Bappi Lahiri, Sikander Bharati
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link