Chand Jaise Mukhde Pe

सब तिथियन का चन्द्रमा
जो देखा चाहो आज
धीरे धीरे घूँघटा सरकावो सरताज
हो हो हो हो

चाँद जैसे मुखड़े पे बिन्दिया सितारा
चाँद जैसे मुखड़े पे बिन्दिया सितारा
नहीं भूलेगा मेरी जान
ये सितारा वो सितारा
माना तेरी नज़रों में
मैं हूँ एक आवारा हो आवारा
नहीं भूलेगा मेरी जान
ये आवारा, वो आवारा
चाँद जैसे मुखड़े पे बिन्दिया सितारा
हो हो हो हो हो

सागर सागर मोती मिलते
पर्वत पर्वत पारस
तन मन ऐसे भीजे जैसे बरसे महुए का रस
अरे कस्तूरी को खोजता फिरता है ये बंजारा, हो बंजारा
नहीं भूलेगा मेरी जान ये बंजारा वो बंजारा
चाँद जैसे मुखड़े पे बिन्दिया सितारा
हो हो हो हो हो

कजरारे चंचल नैनों में सूरज चाँद का डेरा
रूप के इस पावन मन्दिर में हंसा करे बसेरा
प्यासे गीतों की गंगा का तू ही है किनारा
हो किनारा
नहीं भुलेगा मेरी जान, ये किनारा वो किनारा

चाँद जैसे मुखड़े पे बिन्दिया सितारा
नहीं भुलेगा मेरी जान, ये सितारा वो सितारा
माना तेरी नज़रों में
मैं हूँ एक आवारा हो आवारा
नहीं भूलेगा मेरी जान
ये आवारा, वो आवारा
चाँद जैसे मुखड़े पे बिन्दिया सितारा
हो हो हो हो हो



Credits
Writer(s): Rajkamal, P Pankaj
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link