Nanhe Munne Bachche Teri Mutthi Mein (From "Boot Polish")

नन्हे-मुन्ने बच्चे, तेरी मुट्ठी में क्या है?
नन्हे-मुन्ने बच्चे, तेरी मुट्ठी में क्या है?
मुट्ठी में है तक़दीर हमारी
(मुट्ठी में है तक़दीर हमारी)
हम ने क़िस्मत को बस में किया है
(हम ने क़िस्मत को बस में किया है)

भोली-भाली मतवाली आँखों में क्या है?
भोली-भाली मतवाली आँखों में क्या है?
आँखों में झूमे उम्मीदों की दिवाली
(आँखों में झूमे उम्मीदों की दिवाली)
आने वाली दुनिया का सपना सजा है
(आने वाली दुनिया का सपना सजा है)

नन्हे-मुन्ने बच्चे, तेरी मुट्ठी में क्या है?
नन्हे-मुन्ने बच्चे, तेरी मुट्ठी में क्या है?
भीख में जो मोती मिलें, लोगे या ना लोगे?
ज़िंदगी के आँसुओं का, बोलो, क्या करोगे?
भीख में जो मोती मिलें, लोगे या ना लोगे?
ज़िंदगी के आँसुओं का, बोलो, क्या करोगे?

भीख में जो मोती मिलें तो भी हम ना लेंगे
(भीख में जो मोती मिलें तो भी हम ना लेंगे)
ज़िंदगी के आँसुओं की माला पहनेंगे
(ज़िंदगी के आँसुओं की माला पहनेंगे)

मुश्किलों से लड़ते-भिड़ते जीने में मज़ा है
(मुश्किलों से लड़ते-भिड़ते जीने में मज़ा है)

नन्हे-मुन्ने बच्चे, तेरी मुट्ठी में क्या है?
नन्हे-मुन्ने बच्चे, तेरी मुट्ठी में क्या है?
हम से ना छुपाओ, बच्चों, हमें तो बताओ
आने वाली दुनिया कैसी होगी समझाओ?
हम से ना छुपाओ, बच्चों, हमें तो बताओ
आने वाली दुनिया कैसी होगी समझाओ?

आने वाली दुनिया में सब के सर पे ताज होगा
(आने वाली दुनिया में सब के सर पे ताज होगा)
ना भूखों की भीड़ होगी, ना दुखों का राज होगा
(ना भूखों की भीड़ होगी, ना दुखों का राज होगा)

बदलेगा ज़माना, ये सितारों पे लिखा है
(बदलेगा ज़माना, ये सितारों पे लिखा है)

नन्हे-मुन्ने बच्चे, तेरी मुट्ठी में क्या है?
नन्हे-मुन्ने बच्चे, तेरी मुट्ठी में क्या है?
मुट्ठी में है तक़दीर हमारी
(मुट्ठी में है तक़दीर हमारी)
हम ने क़िस्मत को बस में किया है
(हम ने क़िस्मत को बस में किया है)

नन्हे-मुन्ने बच्चे, तेरी मुट्ठी में क्या है?
नन्हे-मुन्ने बच्चे, तेरी मुट्ठी में क्या है?



Credits
Writer(s): Shailendra, Jaikshan Shankar
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link