Jawani Ki Angadaee

लेके अंगड़ाई खिली रे, खिली रे मेरी जवानी
हाय जवानी रामा, मेरी जवानी रे
लाज परी जाऊँ मैं, मरी जाऊँ
कैसे छुपाऊँ मेरी जवानी रामा? कैसे छुपाऊँ रे

अंगना में नाचूँ, अटरिया में गाऊँ
अंगना में नाचूँ, अटरिया में गाऊँ
बलमा का प्यार हाय कैसे छुपाऊँ? कैसे छुपाऊँ?
ऊँचे चौबारे से दिखे, चौबारे से देखे जेठानी
मेरी जवानी रामा देखे जेठानी रे

मनवा का चैन गया, आँखों की निंदिया
मनवा का चैन गया, आँखों की निंदिया
काटे कलेजा ये माथे की बिंदिया, ये माथे की बिंदिया
पायल निगोड़ी मेरी निगोड़ी बाजे मस्तानी
देखे जेठानी रामा, बाजे मस्तानी रे

सावन का झूला, बगिया ना भावे
सावन का झूला, बगिया ना भावे
बदरी की रिमझिम कटारी चलावे, कटारी चलावे
अगिया लगावे बरखा, ये बरखा का पानी
मेरी जवानी रामा, बरखा का पानी रे

परदेसिया तू आजा, ज़्यादा सता ना
परदेसिया तू आजा, ज़्यादा सता ना
जौबन का बैरी ये सारा ज़माना, ये सारा ज़माना
आजा बीत ना जाए, ना जाए कहीं मेरी जवानी
मेरी जवानी रामा मेरी जवानी रे

लेके अंगड़ाई खिली रे, खिली रे मेरी जवानी
हाय जवानी रामा, मेरी जवानी रे
लाज परी जाऊँ मैं, मरी जाऊँ
कैसे छुपाऊँ मेरी जवानी रामा? कैसे छुपाऊँ रे



Credits
Writer(s): Iqbal Qureshi, J.r. Jyoti
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link