Chanda Sa Mukhda Chhupa Ke

चंदा सा मुखड़ा छुपा के
माथे बिंदिया सजा के आई-आई रे
आई-आई रे दुल्हनिया देश पिया के

(चंदा सा मुखड़ा छुपा के)
(माथे बिंदिया सजा के आई-आई रे)
(आई-आई रे दुल्हनिया देश पिया के)

नैनों में कजरा लगा के
देखो पलकें झुका के शर्माई रे
शर्माई रे दुल्हनिया देश पिया के

(नैनों में कजरा लगा के)
(देखो पलकें झुका के शर्माई रे)
(शर्माई रे दुल्हनिया देश पिया के)

आई बचपन की गलियाँ छोड़ के
प्यारी सखियों से नाता तोड़ के
(आई बचपन की गलियाँ छोड़ के)
(प्यारी सखियों से नाता तोड़ के)

गोरी, घुँघटा हटाओ, नहीं हमसे लजाओ
चाहे लाख करो चतुराई रे
नहीं हमसे छिपेंगे भेद जिया के

(चंदा सा मुखड़ा छुपा के)
(माथे बिंदिया सजा के आई-आई रे)
(आई-आई रे दुल्हनिया देश पिया के)

सजा सुंदर-सुहाना सिंगार है
आई जीवन में हँसती बहार है
(सजा सुंदर-सुहाना सिंगार है)
(आई जीवन में हँसती बहार है)

अब तो पलकें उठाओ
मन की बतियाँ बताओ
आज सुख की लहर लहराई रे
बोल बोले जिया में मन-बसिया के

(चंदा सा मुखड़ा छुपा के)
(माथे बिंदिया सजा के आई-आई रे)
(आई-आई रे दुल्हनिया देश पिया के)

(चंदा सा मुखड़ा छुपा के)
(माथे बिंदिया सजा के आई-आई रे)
(आई-आई रे दुल्हनिया देश पिया के)



Credits
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link