Hai Ye Maya

ना कोई रात है, ना कोई दिन यहाँ
क्या ये अँधेरा है कि सिर्फ़ है धुआँ?

आँखें धोका खाती हैं, ये किसको पता नहीं?
जाने क्या है यहाँ और जाने यहाँ क्या नहीं

है ये माया

हीरे जो लगते हैं, वो मुमकिन है अंगारे हों
चिंगारी लगते हैं जो, हो सकता है तारे हों

आँखें धोका खाती हैं, ये किसको पता नहीं?
जाने क्या है यहाँ और जाने यहाँ क्या नहीं

है ये माया

चेहरे हैं सब एक से, तू कैसे पहचानेगा?
दुश्मन हैं या दोस्त हैं, तू कैसे ये जानेगा?

आँखें धोका खाती हैं, ये किसको पता नहीं?
जाने क्या है यहाँ और जाने यहाँ क्या नहीं

है ये माया

है ये माया

है ये माया

है ये माया



Credits
Writer(s): Javed Akhtar
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link