Aanki Chali Baanki Chali

Mmm, hmm, hmm, hmm, बाँकी चली
Mmm, hmm, hmm, hmm, झाँकी चली
পান্তা ভাতে টাটকা বেগুন পোড়া

आँकी चली, बाँकी चली
चौरंगी में झाँकी चली
পান্তা ভাতে টাটকা বেগুন পোড়া

एक कली से झुम्मन निकले, एक कली से झुनिया
बीच सड़क पे होगी शादी, भाड़ में जाए दुनिया
ओ, भाड़ में जाए दुनिया

झूम, झूम, झूम, झूम के नाचे, नाचे झुनिया बाई
१००-१०० फेरे लेवे झुम्मन, खूब बजी शहनाई

हो, आँकी चली, बाँकी चली
चौरंगी में झाँकी चली
পান্তা ভাতে টাটকা বেগুন পোড়া

झुम्मन के धर बेटी जन्मी, झुनिया जैसे गाल
मूछ मरोड़ के निकले झुम्मन, जा पहुँचे ससुराल
हो, जा पहुँचे ससुराल

बात-बात पे फ़ारसी बोले, पानी माँगे, "आब"
प्यासे मर गए झुम्मन मियाँ, पर ना छोड़ी ताव

आँकी चली, बाँकी चली
चौरंगी में झाँकी चली
পান্তা ভাতে টাটকা বেগুন পোড়া

जीम से जुम्मा, जीम, जलेबी, जुम्मन, जुनिया जीम
अलीफ़, बे की पट्टी पड़ गई, झुम्मन हुए हकीम
हा, झुम्मन हुए हकीम

फूल-फूल के फुलका फूले, पिचक-पिचक पिचकारी
निमकी दावे, कत्था, चूना, मिट्ठू, पान, सुपारी

आँकी चली, बाँकी चली
चौरंगी में झाँकी चली
পান্তা ভাতে টাটকা বেগুন পোড়া



Credits
Writer(s): Gulzar, Rahul Dev Burman
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link