Khoobsurat

खूबसूरत है वो इतना सहा नही जाता
कैसे हम खुद को रोक ले रहा नही जाता
खूबसूरत है वो इतना सहा नही जाता
कैसे हम खुद को रोक ले रहा नही जाता
चाँद में दाग है ये जानते है हम लेकिन
रात भर देखे बिना उसको रहा नही जाता
खूबसूरत है वो इतना सहा नही जाता

जो मेरा हो नही पायेगा इस जहा मे कहीं
रुह बनकर मिलूँगा उसको आसमां मे कहीं
प्यार धरती पर फरिश्तों से किया नही जाता
खूबसूरत है वो इतना सहा नही जाता

उन निगाहों मे मोहब्बत नही तो कहो और क्या है
पर वो मुझ से ये कह रहा वो किसी और का है
जरा सा झूठ भी ढंग से कहा नही जाता
खूबसूरत है वो इतना सहा नही जाता

आँख मे कैद किये बैठा मै एक हसीन लम्हा
जब मै इस नींद से जागूँगा तो दिल टूटेगा
वो मुझे ख्वाब कोई क्यूँ दिखा नही जाता
खूबसूरत है वो इतना सहा नही जाता



Credits
Writer(s): Neelesh Mishra, M.m. Kreem
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link